UPTET 2026 को लेकर उम्मीदवारों के लिए एक बड़ी राहत भरी खबर सामने आई है। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग ने 24 मार्च 2026 को नया संशोधित नोटिस जारी किया है, जिसमें पहले के नियमों में अहम बदलाव किए गए हैं। यह बदलाव 20 मार्च को जारी विज्ञापन के बाद अभ्यर्थियों की आपत्तियों को ध्यान में रखते हुए किया गया है। इस नए अपडेट के बाद अब पहले से ज्यादा उम्मीदवारों के लिए आवेदन का रास्ता खुल गया है और नियम भी पहले से साफ हो गए हैं।
अब सेवारत शिक्षक भी दे सकेंगे परीक्षा
इस बार सबसे बड़ा बदलाव यह किया गया है कि जो शिक्षक पहले से नौकरी कर रहे हैं, वे भी UPTET परीक्षा दे सकेंगे।
- पहले इसको लेकर काफी कन्फ्यूजन था।
- अब आयोग ने इसे पूरी तरह साफ कर दिया है।
- सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद यह फैसला लिया गया है।
इस बदलाव से हजारों सेवारत प्राइमरी टीचर्स को सीधा फायदा मिलेगा। साथ ही CPED, BPED जैसे कोर्स से जुड़े अभ्यर्थियों को भी अब मौका मिल गया है।
सभी TTC कोर्स वाले स्टूडेंट्स के लिए खुशखबरी
TTC (Teacher Training Course) कर रहे छात्रों के लिए भी बड़ा अपडेट आया है। पहले नियम था कि सिर्फ अंतिम वर्ष (Final Year) के छात्र ही आवेदन कर सकते थे। लेकिन अब नया नियम आया है की जो छात्र TTC में एडमिशन ले चुके हैं या अभी पढ़ाई कर रहे हैं वे सभी UPTET 2026 के लिए आवेदन कर सकते हैं। इस बदलाव से आवेदन करने वाले छात्रों की संख्या में बढ़ोतरी होना तय है।
पात्रता नियमों में भी बड़ा बदलाव
आयोग ने पात्रता से जुड़े शब्दों में भी बदलाव किया है, जो देखने में छोटा है लेकिन काफी महत्वपूर्ण है। पहले लिखा था “अंतिम वर्ष में शामिल” अब बदला गया है “प्रवेश/अध्ययनरत” इसका मतलब साफ है कि अब सिर्फ फाइनल ईयर नहीं, बल्कि कोर्स में पढ़ रहे सभी छात्र आवेदन कर सकते हैं।
इसमें एक जरूरी नोट हटाया गया
आयोग ने विज्ञापन के एक हिस्से में भी बदलाव किया है।
- बिंदु 6.3 में दिए गए एक नोट का कुछ हिस्सा हटा दिया गया है।
- इससे नियम और आसान हो गए हैं।
- आवेदन प्रक्रिया अब पहले से ज्यादा क्लियर हो गई है
- हालांकि पूरा विवरण नहीं दिया गया, लेकिन इससे उम्मीदवारों को फायदा ही मिलेगा।
आवेदन से पहले ये जरूर करें
अगर आप UPTET 2026 के लिए तैयारी कर रहे हैं, तो यह बात ध्यान रखें।
- नया संशोधित नोटिस जरूर पढ़ें।
- पुराने नियमों के आधार पर फॉर्म न भरें।
- सभी अपडेट के अनुसार ही आवेदन करें।
UPTET 2026 का यह नया अपडेट लाखों अभ्यर्थियों के लिए राहत लेकर आया है। अब ज्यादा उम्मीदवारों को मौका मिलेगा और नियम भी पहले से आसान और स्पष्ट हो गए हैं। ऐसे में सही जानकारी के साथ आवेदन करना बेहद जरूरी है, ताकि किसी भी तरह की गलती से बचा जा सके। अगर आप भी शिक्षक बनने का सपना देख रहे हैं, तो यह आपके लिए सुनहरा मौका है।
