CBSE 10th Result 2026: कक्षा 10वीं का रिजल्ट कब और कितने बजे जारी होगा? देखें आधिकारिक अपडेट @cbse.gov.in

CBSE 10th Result 2026: देशभर के लाखों छात्रों को अब Central Board of Secondary Education 10वीं बोर्ड रिजल्ट 2026 का बेसब्री से इंतजार है। हालांकि बोर्ड ने अभी तक रिजल्ट की आधिकारिक तारीख घोषित नहीं की है, लेकिन पिछले सालों के ट्रेंड को देखते हुए उम्मीद की जा रही है कि रिजल्ट अप्रैल के अंत या मई की शुरुआत में जारी किया जा सकता है। इस बार भी CBSE जल्द रिजल्ट जारी करने की तैयारी में है ताकि छात्र बिना किसी देरी के अगली कक्षा में एडमिशन ले सकें।

CBSE 10th Result 2026 कब आएगा

अगर पिछले सालों की बात करें तो 2024 में रिजल्ट 13 मई को आया था, जबकि 2023 में 12 मई को घोषित किया गया था। इससे पहले भी ज्यादातर सालों में रिजल्ट मई के पहले या दूसरे हफ्ते में जारी किया गया है। इसी ट्रेंड को देखते हुए माना जा रहा है कि इस साल CBSE 10वीं का रिजल्ट अप्रैल के आखिरी सप्ताह या मई के पहले हफ्ते में जारी हो सकता है।

CBSE 10th Result चेक करने का आधिकारिक वेबसाइट

रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना स्कोरकार्ड देख सकते हैं। इसके लिए इन प्लेटफॉर्म्स का इस्तेमाल किया जा सकता है।

  • cbse.gov.in
  • results.cbse.nic.in
  • DigiLocker पोर्टल

छात्रों को सलाह दी जाती है कि केवल ऑफिशियल वेबसाइट्स का ही उपयोग करें ताकि किसी भी गलत या फर्जी जानकारी से बचा जा सके।

रिजल्ट चेक करने के लिए क्या जरूरी है

रिजल्ट देखने के लिए छात्रों के पास कुछ जरूरी जानकारी होना जरूरी है। बिना इन डिटेल्स के आप अपना रिजल्ट नहीं देख पाएंगे।

  • रोल नंबर
  • स्कूल नंबर
  • डेट ऑफ बर्थ
  • एडमिट कार्ड आईडी

इन सभी जानकारी को पहले से तैयार रखें ताकि रिजल्ट के समय कोई परेशानी न हो।

CBSE Class 10th Result कैसे चेक करें

CBSE 10वीं का रिजल्ट डाउनलोड करना काफी आसान है। छात्र नीचे दिए गए स्टेप्स फॉलो कर सकते हैं।

  • सबसे पहले आपको इसके आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है।
  • “CBSE Class 10 Result 2026” लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आपको सभी जरूरी जानकारी भरना है।
  • सबमिट करते ही रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा।
  • मार्कशीट डाउनलोड कर लें।
  • यह ऑनलाइन मार्कशीट प्रोविजनल होती है, असली सर्टिफिकेट बाद में स्कूल से मिलेगा।

DigiLocker से कैसे रिजल्ट देखें

CBSE छात्रों के लिए DigiLocker पर भी डिजिटल मार्कशीट उपलब्ध कराता है। इसके लिए छात्र अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर या आधार के जरिए लॉगिन कर सकते हैं। इसके बाद Issued Documents सेक्शन में जाकर CBSE से अपनी मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं।

स्टूडेंट्स के लिए महत्वपूर्ण अपडेट

रिजल्ट छात्रों के भविष्य के लिए काफी अहम होता है, इसलिए इसे ध्यान से चेक करें। अगर कोई गलती नजर आती है तो तुरंत स्कूल या बोर्ड से संपर्क करें। CBSE 10वीं का रिजल्ट अब जल्द ही जारी होने वाला है। छात्रों को सलाह है कि वे आधिकारिक अपडेट पर नजर बनाए रखें और अपने सभी जरूरी डिटेल्स पहले से तैयार रखें।

CBSE 10th Result 2026 – Official Website

cbse.gov.inClick Here
results.cbse.nic.inClick Here
DigiLockerClick Here

Leave a Comment